एन आई एन,
पिथौरागढ़। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर आज उन्हें याद किया गया। विधायक मयूख महर ने अपने कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी देश के वह प्रधानमंत्री थे जिन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सूचना क्रांति युवाओं के लिए मतदान की उम्र कम करने, त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था और डिजिटल क्रांति उनकी महत्वपूर्ण देन है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर, पार्षद करण सिंह, संतोष गोस्वामी , अजय महर, गंगा दत्त कापड़ी , राकेश कुमार सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।