एन आई एन,

पिथौरागढ़। धारचूला तहसील के जुम्मा गांव के सेली तोक में लगा बीएसएनल का टावर शोपीस बना हुआ है। कमजोर नेटवर्क के कारण इंटरनेट सेवा नहीं चल पा रही है जिससे लोगों को खासी दिक्कत हो रही है। 

ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें जरूरी सूचनाएँ डाउनलोड करने के लिए गांव से 3 किलोमीटर दूर जाकर जिओ नेटवर्क का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे स्कूली बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। लोगों ने इंटरनेट सेवा को शीघ्र ठीक कराये जाने की मांग की है।



Share on Facebook Share on WhatsApp