एन आई एन,

पिथौरागढ़। राजकीय इंटर कॉलेज गर्खा में निर्धन परिवारों के विद्यार्थियों की मदद के लिए सहायता राशि वितरित की गई। पूर्व प्रधानाचार्य स्वर्गीय पुष्कर सिंह पोखरिया की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी नंदा पोखरिया ने विद्यालय के सात निर्धन परिवारों के विद्यार्थियों को ₹1000-1000 की धनराशि प्रदान की। पूर्व प्रधानाचार्य के अनुज राजेंद्र सिंह पोखरिया ने पिछले वर्षों की तरह इस सहायता राशि का वितरण किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के पूर्व भौतिक विज्ञान प्रवक्ता संजय कुमार मिश्रा की ओर से भी मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि दी गई। हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को ₹4500 तथा बारहवीं में  प्रथम को 4500 इसके अलावा संस्कृत विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को ₹500-₹500 की प्रोत्साहन राशि देते आ रहे हैं।

विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की सहायता और मेधावी छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे इन प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को सहयोग देने के साथ ही उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना रहा।



Share on Facebook Share on WhatsApp