एन आई एन,
पिथौरागढ़। राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश तिथि बढ़ा दी गई है। राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान गणाई-गंगोली में फार्मेसी एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दो चरणों में प्रवेश प्रक्रिया संपन्न होने के बावजूद अभी भी सीट रिक्त रह गई हैं।
प्रवेश समिति के अध्यक्ष सावन कुमार ने बताया कि रिक्त सीटों के सापेक्ष छात्र-छात्राओं की प्रवेश प्रक्रिया गतिमान है। जीप-2026 के तहत फार्मेसी में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 सितंबर और इंजीनियरिंग में 14 सितंबर 2026 निर्धारित है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान में संचालित फार्मेसी व मैकेनिकल पाठ्यक्रम में निर्धारित तिथि तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ संस्थान परिसर में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।