एन आई एन,

पिथौरागढ़। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज झूलाघाट के मेधावी छात्र जनक चंद का मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए चयन हो गया है। उनके चयन से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश सिंह चौहान , वरिष्ठ शिक्षक जेआर शाह , गोविंद बल्लभ भट्ट, अनिल सिंह, मोहन सिंह, मनीष पंत आदि ने जनक को बधाई दी है।

व्यायाम शिक्षक अर्जुन कुमार के प्रयासों से विद्यालय को यह सफलता प्राप्त हुई है। उनके मार्गदर्शन में इससे पूर्व कई विद्यार्थी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित कर चुके हैं।



Share on Facebook Share on WhatsApp