एन आई एन,

पिथौरागढ़। तिरंगा अभियान के तहत खेल विभाग द्वारा आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता आज संपन्न हुई। अंडर 13 बालिका वर्ग में एंजेल विजयी रही। बालिका युगल वर्ग में अतिक्षा और मिताली की जोड़ी ने बाजी मारी। बालक एकल वर्ग में काव्यांश विजयी रहे। बालक युगल वर्ग में स्वास्तिक और प्रणीत की टीम विजयी रही।

अंडर 15 बालिका एकल वर्ग में नव्या, बालक वर्ग में अर्पित सौन, अंडर 17 बालक वर्ग में पवन महर , बालिका वर्ग में नव्या ने बाजी मारी। ओपन वर्ग में दीपक पुनेठा विजयी रहे। समापन पर मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र कविता भगत, जिला युवा कल्याण अधिकारी डॉ. जगदीश नेगी, पुष्कर रावत मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp