एन आई एन,

पिथौरागढ़। निर्वाचन विभाग द्वारा 350 से ज्यादा लोगों को नोटिस दिए जाने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश पंत ने आज उप जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र वर्मा से मुलाकात की और उन्हें बताया कि जिन लोगों को नोटिस दिए गए हैं उनके नाम 2003 की वोटर लिस्ट में शामिल है और वे वर्तमान में भी यहीं पर निवास कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को मतदान से वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा होने नहीं दिया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कोई व्यक्ति ऐसा दस्तावेज प्रमाणित करता है कि वह वर्तमान में उसी जगह पर रह रहा है  तो उसका नाम वोटर लिस्ट से नहीं हटाया जाएगा।



Share on Facebook Share on WhatsApp