एन आई एन,

पिथौरागढ़। स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने आज से दूसरे चरण का आंदोलन शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जे एस चुफाल के माध्यम से महानिदेशक को ज्ञापन भेज कर वन टाइम सेटलमेंट के तहत कनिष्ठ सहायक, ओटी सहायक, लैब सहायक , डार्क रूम सहायक के पदों पर पदोन्नति करने, नर्सिंग संवर्ग की भांति पौष्टिक आहार भत्ता देने की मांग उठाई। 

ज्ञापन भेजने वालों में ललित शाह, सुरेश नाथ, सुरेश बिष्ट, रेखा पांडेय, दीपा बिष्ट, राहुल भट्ट आदि शामिल रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp