एन आई एन,

पिथौरागढ़। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी में जनसभा के बाद मंच शुद्धिकरण मामले में कांग्रेस के धरने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने पलट वार किया है। अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष भूपाल आर्या, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार,  जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद ने कांग्रेस के प्रदर्शन को नौटंकी करार देते हुए कहा कि कांग्रेस बताएं कि उसने आज तक अनुसूचित जाति समाज के उत्थान के लिए क्या किया है। 

भारतीय जनता पार्टी ने देश को दो दलित राष्ट्रपति दिए है। तीनों ने कहा कि कांग्रेस के विधायक चुनाव नजदीक देखकर समाज में जाति विभाजन करना चाहते हैं। जनता इसे अच्छी तरह समझती है और इसका जवाब आने वाले चुनाव में देगी। भाजपा इस घटना को पहले ही गलत बता चुकी है। साथ ही यह भी साफ हो चुका है कि इसमें भाजपा का कोई कार्यकर्ता नहीं था। रामलीला कमेटी के लोगों ने यह कार्यक्रम किया था।



Share on Facebook Share on WhatsApp