एन आई एन,
पिथौरागढ़। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने नगर क्षेत्र में सड़कों के किनारे फुटपाथ बनाए जाने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष दयानंद भट्ट ने कहा कि तेजी से सड़कें बन रही है, लेकिन किसी भी सड़क के किनारे फुटपाथ के कोई इंतजाम नहीं है।
ओवर स्पीड बाइकर्स और मनमाने वाहन चालकों के चलते लोगों को सड़कों पर पैदल चलना खासा मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब सुप्रीम कोर्ट ने भी राहगीरों के लिए फुटपाथ पर चलने को मौलिक अधिकार बताया है, उन्होंने मांग की है कि नगर की सभी सड़कों पर जल्द से जल्द फुटपाथ बनाये जाये।