सेवानिवृत्त
एन आई एन,
पिथौरागढ़। 17 कुमाऊं रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों ने सूबेदार मेजर ऑनरेरी कैप्टन कुलदीप सिंह की 34 वर्षों की गौरवपूर्ण सैन्य सेवा पूर्ण होने पर भव्य विदाई दी।
वर्ष 1994 में 17 कुमाऊं में भर्ती हुए कुलदीप सिंह ने 2022 में सूबेदार मेजर के पद पर पदोन्नति के बाद 130 इन्फेंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) में सेवाएं दीं। उनके कार्यकाल में बटालियन को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्तराखंड मुख्यमंत्री प्रशंसा पुरस्कार-2026 मिला। पूर्व सैनिकों ने उनके सुखमय एवं स्वस्थ भविष्य की शुभकामनाएं दीं।