एन आई एन,

पिथौरागढ़। थल क्षेत्र के गोल गांव में एक घर के बरामदे में बैठे युवक दिनेश चंद ने मकान मालकिन हंसा देवी के साथ गाली गलौज कर दी।शोर सुनकर महिला का पति घर से बाहर आया तो दिनेश चंद ने उसके साथ मारपीट कर दी। 

बताया गया कि दिनेश चंद का घर महिला के घर से कुछ आगे है। रात में महिला के बरामदे में बैठने पर महिला ने आपत्ति जताते हुए उसे अपने घर जाने को कहा इसी से युवक भड़क गया। महिला ने पुलिस में तहरीर देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Share on Facebook Share on WhatsApp