एन आई एन,

पिथौरागढ़। असम राइफल्स पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन ने स्वतंत्रता दिवस नगर के एक होटल में धूमधाम से मनाया। पूर्व सैनिकों ने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

कार्यक्रम में अध्यक्ष दामोदर पांडे, संरक्षक गणेश चंद, गोपाल चंद देऊपा सहित तमाम पूर्व सैनिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन भारत माता के जयकारों के साथ हुआ। कार्यक्रम के बाद असम राइफल्स संगठन ने वयोवृद्ध सैनिक लीलाधर भट्ट, वीरांगना देवकी सामंत के घर पहुंचकर उन्हें शाल ओढाकर सम्मानित किया।



Share on Facebook Share on WhatsApp