एन आई एन,

पिथौरागढ़। युवा कार्यकर्ता नीरज सौन को राष्ट्रीय हिंदू संगठन ने युवा प्रकोष्ठ के जिला महासचिव की जिम्मेदारी दी है। 

मुख्यालय में हुई बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी केदार सिंह ने नीरज को भगवा वस्त्र पहनाकर यह जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर समागम समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, प्रदेश प्रभारी पवन नाथ बजरंगी, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दीपक मेहता , कुमाऊँ मंडल प्रभारी शेर सिंह धामी, समिति के जिला उपाध्यक्ष करण फर्त्याल, देवेंद्र सिंह वल्दिया आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp