एन आई एन,

पिथौरागढ़। में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जौलजीबी में एसएसबी के जवानों ने नेपाल एपीएफ के जवानों के साथ आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान एसएसबी जवानों ने नेपाल के जवानों को स्वतंत्रता दिवस की मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। 

वहीं सी समवाय बगड़िहाट के सहायक कमांडेंट दीवान सिंह के नेतृत्व में सुखौली से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोणा तक तिरंगा रैली निकाली गई जिसमें विधायक बिशन सिंह चुफाल सहित एसएसबी के अधिकारी, जवान और ग्रामीण भी शामिल हुए।



Share on Facebook Share on WhatsApp