एन आई एन,

पिथौरागढ़। में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पेडलर्स ने 15 किलोमीटर से अधिक की साइकिल रैली निकाली। रैली के माध्यम से युवाओं ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के साथ सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और अनुशासित साइकिलिंग का संदेश दिया।

पिथौरागढ़ पेडलर्स की टीम इससे पहले भी बीते सप्ताह 60 किलोमीटर से अधिक की साइकिल यात्रा पूरी कर चुकी है। समूह का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षित साइकिलिंग के प्रति जागरूक करना है।

रैली में अंशुमान बोहरा, कुणाल चंद, अभिषेक राजन, पारस चंद आदि ने प्रतिभाग किया।



Share on Facebook Share on WhatsApp