एन आई एन,
पिथौरागढ़। मुनस्यारी के मल्ला घोड़पट्टा (बूंगा) निवासी एवं पैतृक ग्राम बिल्जू के रहने वाले मेजर गौरव सिंह बृजवाल को अदम्य साहस, वीरता और असाधारण शौर्य के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया जायेगा। उन्हें यह सम्मान दिए जाने की फैसले की जानकारी मिलती है मुनस्यारी क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
मेजर गौरव 9 नवंबर 2025 में भारत-पाकिस्तान सीमा पर लॉक के निकट भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकवादी को मार गिराया था और दो आतंकवादियों को घायल किया था। उनके अदम्य साहस के लिए उन्हें शौर्य चक्र दिए जाने का निर्णय लिया गया है। मेजर गौरव भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त मुख्य प्रबंधक रमेश सिंह बृजवाल पुत्र हैं। इस समय वह 21 ग्रेनेडियर्स में तैनात हैं। मुख्यमंत्री के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने मेजर गौरव सिंह बृजवाल को सम्मान मिलने पर बधाई दी है और कहा कि उन्हें यह सम्मान मिलना मुनस्यारी और उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है।