एन आई एन,

पिथौरागढ़। स्वतंत्रता के मद्देनजर जनपद पिथौरागढ़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार गश्त, चेकिंग और फ्लैग मार्च किया जा रहा है।

कोतवाली पिथौरागढ़ के प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम शहर में लगातार गश्त कर रही है। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की जा रही है ताकि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

वहीं थाना जाजरदेवल पुलिस ने आईटीबीपी के जवानों के साथ संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। थानाध्यक्ष प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में सल्मोड़ा से पंडा बाइपास होते हुए राई पुल तक फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान क्षेत्र की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग भी की गई।

पुलिस ने आमजन से स्वतंत्रता दिवस के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।



Share on Facebook Share on WhatsApp