एन आई एन,

पिथौरागढ़। पीसीएम क्राफ्ट्स इंडिया ने आज अपना पहला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मयूख महर रहे। संस्था की फाउंडर माधवी चंद्र मित्तल ने कहा कि संस्था की शुरुआत महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से की गई है। 

भविष्य में इस प्रोजेक्ट को और बड़े स्तर पर ले जाया जाएगा। उन्होंने एक वर्ष की उपलब्धियों को साझा किया। वर्तमान में संस्था से 200 से 300 महिलाएं जुड़ी हुई है। इस अवसर पर नेहा अग्रवाल, निकिता बिष्ट, पूजा कापड़ी, मेयर कल्पना देवलाल, ऋषेंद्र महर, दीपिका बोहरा, पुष्पा सौन आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp