एन आई एन,
पिथौरागढ़। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी में आयोजित जनसभा के बाद रामलीला मैदान मंच के शुद्धिकरण मसले को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क में उपवास रखा। जिला अध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि भाजपा संविधान की भाषा को कम और संघ की भाषा को ज्यादा समझती है।
वह नहीं चाहती कि देश का हर समुदाय और वर्ग एक हो। हल्द्वानी में मंच शुद्धिकरण से यह साफ हो गया है कि भाजपा संविधान की प्रस्तावना को नहीं मानती। इस अवसर पर पूर्व दर्जा मंत्री मनोज ओझा, पूर्व जिला अध्यक्ष त्रिलोक महर, प्रयागराज, नरेश कुमार, सुधीर चौहान, रोहित बिष्ट, अमन कुमार , दीपांशु वर्मा, जगदीश बिष्ट आदि मौजूद रहे।