एन आई एन,

पिथौरागढ़। प्रधान डाकघर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आज नगर में हर घर तिरंगा यात्रा निकाली। 

डाक विभाग के कर्मचारियों ने हर घर तिरंगा और राष्ट्रभक्ति के नारे लगाकर आम जन को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना के लिए प्रेरित किया। समापन अवसर पर गोविंद बल्लभ पंत पार्क में सामूहिक वंदे मातरम का आयोजन किया।



Share on Facebook Share on WhatsApp