एन आई एन,
पिथौरागढ़। विश्व अंगदान दिवस पर आज मानस एकेडमी में गोष्ठी का आयोजन हुआ। एडिशनल सीएमओ डॉक्टर विमलेश जोशी ने कहा कि आज अंगदान का महत्व बढ़ता जा रहा है अंगदान से कई मरीजों की जान बचाई जा सकती है। डा. तारा सिंह ने अंगदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह गौरव की बात है कि आज गोष्ठी में अपना लीवर का दान करने वाले डा. शिवाशीष पंत जैसे लोग हमारे बीच में हैं।
इस अवसर पर मानस एकेडमी के देवाशीष पंत ने कहा कि अंगदान का महत्व उनका परिवार समझता है। उनके पिता डॉ. अशोक पंत का लिवर ट्रांसप्लांट हुआ था आज भी लिवर ट्रांसप्लांट करने वाले कई मरीज उनके पिता से संपर्क करते हैं। इस अवसर पर लिवर दान करने वाले डॉ. शिवाशीष पंत को शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया। अकादमी की निदेशक मीनू भट्ट ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।