एन आई एन,

पिथौरागढ़। अपटैक तिराहे पर ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल सरफराज हुसैन को सड़क पर एक मोबाइल फोन पड़ा हुआ मिला। जांच में पता चला कि मोबाइल चैंसर गांव निवासी नितिन टम्टा का है। 

सरफराज हुसैन ने नितिन को बुलाकर फोन उनके सुपूर्द कर दिया। फोन वापस पाकर नितिन ने जवान का आभार जताया।



Share on Facebook Share on WhatsApp