एन आई एन,
पिथौरागढ़। अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक संगठन की गंगोलीहाट इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने आज ब्लॉक अध्यक्ष सूर्य प्रकाश कालाकोटी की अगुवाई में खंड शिक्षाधिकारी रमेश चंद्र मौर्य के समक्ष विभिन्न समस्याएं रखी और शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विचार विमर्श किया।
शिक्षकों ने 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों को चयनमान वेतनमान देने ,जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में डंप पड़े प्रोन किट गंगोलीहाट मंगाने की मांग खंड शिक्षा अधिकारी के समक्ष रखी गई। खंड शिक्षा अधिकारी ने इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया। प्रतिनिधि मंडल में महामंत्री विनोद कुमार गंगोला, कोषाध्यक्ष महेश चंद्र, संरक्षक बालवीर प्रसाद आदि मौजूद रहे।