एन आई एन,

पिथौरागढ़। 130 पर्यावरण बटालियन को उत्कृष्ट कार्यो के लिए मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान मिलने पर पूर्व सैनिक संगठन ने खुशी जताते हुए बटालियन के अधिकारियों और जवानों को बधाई दी है। पूर्व सैनिक संगठन ने मुख्यमंत्री से पूछा है कि जिले से बटालियन के स्थानांतरण पर रोक लगाई गई है तो उसके आदेश की प्रति पूर्व सैनिक संगठन को उपलब्ध कराई जाए।

संगठन ने आज भाजपा जिला अध्यक्ष के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर स्थानांतरण के मामले में शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई और संगठन के साथ औपचारिक वार्ता की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि शीघ्र आदेश की  प्रति उपलब्ध नहीं कराए जाने पर पूर्व सैनिक फिर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। पूर्व में पूर्व सैनिकों ने बटालियन का स्थानांतरण रोकने के लिए 62 दिनों तक आंदोलन किया था। ज्ञापन सौंपने वालों में वरिष्ठ सलाहकार राजेंद्र जोरा, दयाल सिंह, कमान सिंह, धर्म सिंह , नवीन गुरुरानी आदि शामिल रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp