एन आई एन,
पिथौरागढ़। एशियन एकेडमी स्कूल के नन्हे छात्र शान पांडे ने 100 विश्व प्रसिद्ध स्मारकों को उनके देशों के साथ नाम और उनकी राजधानी के नाम 2 मिनट 37 सेकंड में बोल कर रिकॉर्ड बनाया है। उनकी इस उपलब्धि को इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज किया गया है।
जिला मुख्यालय के नजदीकी गुरूडा गांव के रहने वाले शान की उपलब्धि पर तमाम लोगों ने उन्हें बधाई दी है। शान के दादा मोहन चंद्र पांडे क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता हैं। विद्यालय के संस्थापक डॉ. स्वामी गुरुकुलानंद महाराज ने शान की शानदार उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी उपलब्धि से पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।