एन आई एन,

पिथौरागढ़। बड़ालू गांव के निवासी सूरज जोशी को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय से जंतु विज्ञान में पीएचडी की उपाधि मिली है। उन्होंने शोध निदेशक डॉ. शंकर मंडल ,सह निदेशक डॉ. मुकेश सामंत के निर्देशन में हिमालय औषधीय पौधों में एंटी कैंसर , एंटीवायरस, एंटी डायबिटिक, फाइटोकेमिकल्स इन सिलिकॉन , माडीलेक्युलर डॉकिंग और टॉक्सीसिटी पर अपना शोध कार्य पूरा किया। 

उन्होंने अपने शोध कार्य में पता लगाया कि बिच्छू घास में एंटीबैक्टीरियल गतिविधियां है। उनके शोध कार्य को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बाल विद्या मंदिर बड़ालू, दयासागर इंटर कॉलेज से शिक्षा प्राप्त करने वाले सूरज के पिता पूरन चंद्र जोशी असम राइफल से सेवानिवृत हैं उनकी माता नीमा देवी गृहिणी हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय गुरूजनों, माता-पिता के आशीर्वाद और पत्नी हेमा जोशी के सहयोग को दिया है। बड़ालू के ग्राम प्रधान और भाजपा के जिला महामंत्री दिवाकर जोशी सहित तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।



Share on Facebook Share on WhatsApp