एन आई एन,
पिथौरागढ़। तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित कलावती देवी और निशा पुनेठा का आज नगर निगम सभागार में नागरिक अभिनंदन किया गया। मेयर कल्पना देवलाल ने दोनों को शॉल ओढाकर सम्मानित किया और कहा कि दोनों ने अपने कार्यों से सीमांत जिले को गौरवान्वित किया है।
उन्हें राज्य का प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलने से अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत सहित तमाम पार्षद मौजूद रहे।