एन आई एन,
पिथौरागढ़। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को मूनाकोट विकासखंड में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. महेश चंद रजवार ने शिविर का शुभारंभ किया।
शिविर के पहले दिन 318 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई वितरित की गई। लोगों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 17 लोगों की आभा आईडी तथा 8 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जेएस चुफाल ने कहा कि शिविर का उद्देश्य लोगों को उनके घर पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।