एन आई एन,

पिथौरागढ़। धारचूला में जयछिपला केदार टैक्सी यूनियन की बैठक आज अध्यक्ष केसर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। 

बैठक में टैक्सी चालकों ने मांग की कि नगर में टैक्सी पार्किंग व्यवस्था की जाए। व्यास और दारमा घाटी में चलने वाली टैक्सी यूनियन द्वारा इस रूट में चलने पर यूनियन की सदस्यता लिए जाने की बात की जा रही है ।जिससे टैक्सी चालक परेशान है। अध्यक्ष केसर सिंह धामी ने कहा कि इस संबंध में  टैक्सी यूनियन अध्यक्षों से जल्द वार्ता करेंगे। बैठक में केवल सिंह कार्की , गोविंद सिंह, विक्रम सिंह, राम सिंह, भजन सिंह सहित तमाम टैक्सी चालक मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp