एन आई एन,
पिथौरागढ़। ड्रग फ्री देवभूमि मिशन के तहत नाचनी थानाध्यक्ष मंगल सिंह नेगी ने आज क्षेत्र के धामी गांव में 10 नाली में लगाई गई भांग की खेती को नष्ट कराया।
इस दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव भी बताए गए और लोगों से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग की अपील की गई।