एन आई एन,

पिथौरागढ़। गंगोलीहाट और गणाईगंगोली तहसील के वन पंचायत संगठन का चुनाव बुधवार को कराया गया। सर्व समिति से नीरज पंत को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा मनोज कुमार, मोहन सिंह, शंकर सिंह बोरा , बूंदी लाल विश्वकर्मा, होशियार सिंह, मनोहर लाल को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया। 

उप जिलाधिकारी अंकित राज ने चंद्रशेखर कोठारी, दीवानी राम, दिनेश कुमार, नीमा देवी को सदस्य के रूप में नामित किया है। चुनाव को संपन्न कराने में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी चंदन बनकोटी, कानूनगो मोहन गिरी, पटवारी नैमी शरण ने सहयोग दिया। विधायक फकीर राम टम्टा, नगर पालिका अध्यक्ष विमल रावल, व्यापार मंडल अध्यक्ष हितेश खाती, ग्राम प्रधान संगठन के महामंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल सहित तमाम लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है।



Share on Facebook Share on WhatsApp