एन आई एन,

पिथौरागढ़। स्नातक परीक्षा में 120 क्रेडिट पूर्ण करने वाले कई विद्यार्थी वैकल्पिक विषय  उत्तीर्ण नहीं कर पाने के कारण स्नातकोत्तर में प्रवेश से वंचित हो गए हैं। छात्र संघ अध्यक्ष इंदर बथियाल ने अकादमिक डीन के सामने मामला रखा। 

उन्होंने कहा कि यूजीसी गाइडलाइन के मुताबिक स्नातक में 120 क्रेडिट पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को पीजी में प्रवेश दिए जाने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यार्थियों को प्रवेश से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने ऐसे विद्यार्थियों को प्रोविजनल आधार पर पीजी में प्रवेश दिए जाने की मांग की है। डीन एकेडमिक डॉक्टर राजेंद्र कुमार यादव ने इस मामले में सकारात्मक निर्णय लिये जाने का भरोसा दिया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp