एन आई एन,
पिथौरागढ़। सशस्त्र सीमा बल की 11वीं वाहिनी के डीडीहाट परिसर में आज कमांडेंट डा.अतुल कुमार राय के नेतृत्व में वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम में वाहिनी के अधिकारी , अधीनस्थ अधिकारी , महिला और पुरुष कार्मिक मौजूद रहे।
सामूहिक गायन का उद्देश्य राष्ट्र प्रेम, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को और समृद्ध बनाना था।