एन आई एन,

पिथौरागढ़। कनालीछीना में आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आज संपन्न हो गया। स्वास्थ्य शिविर में 1022 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाई वितरित की गई। 

शिविर में आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी भी बनाई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे एस चुफाल के निर्देशन में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रशांत धानिक के नेतृत्व में शिविर का आयोजन हुआ। शिविर आयोजन के लिए क्षेत्र के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया।



Share on Facebook Share on WhatsApp