एन आई एन,
पिथौरागढ़। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में मंगलवार को एसओजी की टीम को बड़ी सफलता मिली।
एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ऐंचोली चौकी के पास डीडीहाट के ढकाली दुर्लेख निवासी चतुर सिंह को 17.40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह स्मैक युवाओं को बेचकर पैसा कमा रहा था । पुलिस नेटवर्क का पता लगा रही है।