एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के नजदीकी खांकर नैनी सैनी कनारी पाभै सड़क में आवागमन को सुरक्षित बनाने के लिए 2.10 करोड़ की लागत से क्रश बैरियर लगाए जाएंगे।

इस कार्य का आज दर्जा मंत्री गणेश भंडारी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र वासियों की समस्या को देखते हुए इस कार्य की स्वीकृत दी है। क्षेत्र वासियों ने मुख्यमंत्री और दर्ज़ा मंत्री गणेश भंडारी का आभार जताया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला पंचायत सदस्य हेमा बम , इंद्र बम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।