एन आई एन,
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ टनकपुर मोटर मार्ग में घाट पुल से लोहाघाट की ओर एल बैंड के निकट आज एक विशाल पहाड़ टूट गया। अपराह्न 4:00 बजे पहाड़ टूट जाने से भारी मलवा सड़क पर आ गया, जिससे पिथौरागढ़ टनकपुर के बीच आवागमन करने वाले दर्जनों वाहन फंस गए।
बताया गया है कि सड़क खुलने में तीन से चार घंटे का समय लग सकता है। मार्ग बंद हो जाने से लंबी दूरी तय कर पिथौरागढ़ लौट रहे यात्री खासे परेशान हैं। एन एच ने इस स्थान पर दो मशीन लगा दी हैं। जिस स्थान पर पहाड़ी दरकी है उस स्थान पर इससे पूर्व कभी लैंडस्लाइड नहीं हुआ था। इसे नए भूस्खलन जोन के रूप में देखा जा रहा है।