एन आई एन,
पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का अंतिम दल सोमवार को पिथौरागढ़ पहुंचा। दसवें दल में कुल 44 यात्री शामिल है। कुमाऊं मंडल विकास निगम पर्यटक आवास गृह में यात्रियों का परंपरागत ढंग से स्वागत किया गया।
दोपहर का भोजन करने के बाद दल आधार शिविर धारचूला के लिए रवाना हो गया। कैलाश मानसरोवर यात्रा में इस वर्ष 468 यात्रियों ने पंजीकरण कराया था।