एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के नजदीकी रावल गांव निवासी शहीद नारायण सिंह की स्मृति में शहीद द्वार बनकर तैयार हो गया है। सोमवार को विधायक मयूख महर ने शहीद द्वार का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ जिले के जवानों ने देश के लिए शहादत देकर जिले को गौरवान्वित किया है।
शहीदों की याद हमेशा बनी रहेगी। शहीद नारायण सिंह ने वर्ष 1998 में कुपवाड़ा में देश के दुश्मनों से लोहा लेते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। इस अवसर पर शहीद के परिजन, पूर्व सैनिक और गांव के तमाम लोग मौजूद रहे।