एन आई एन,
पिथौरागढ़। पुलिस का ऑपरेशन प्रहार अभियान जारी है। बेरीनाग कोतवाली के प्रभारी नरेश कुमार गंगवार ने वाहन चालक नीरज सिंह को शराब पीकर वाहन चलाते हुए गिरफ्तार किया। शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करने वाले विक्रम सिंह नेगी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बलुवाकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत संतोष कुमार को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया।
वाहन को सीज कर दिया गया है। जिलेभर में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 94 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।