एन आई एन,

पिथौरागढ़। जाजरदेवल  थाना क्षेत्र के अंतर्गत अपर उप निरीक्षक मनोज कुमार ने आज दहेज प्रतिषेध अधिनियम के मामले में वारंटी उदिमा देवी को गिरफ्तार कर लिया। 

उदिमा देवी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रही थी, जिस पर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। कोतवाली के उपनिरीक्षक कमलेश चंद्र जोशी ने एमवी एक्ट के वारंटी हिमांशु जोशी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।



Share on Facebook Share on WhatsApp