एन आई एन,

पिथौरागढ़। एलएसएम परिसर में वनस्पति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कमलेश भाकुनी और शोध छात्रा शीतल महर का एक महत्वपूर्ण शोध कार्य अंतरराष्ट्रीय जर्नल ऑफ़ एनिमल एनवायरमेंट में प्रकाशित हुआ है। इस महत्वपूर्ण शोध कार्य में पिथौरागढ़ जिले में फैल रहे ऐसी 119 वनस्पतियों की पहचान की गई है जो इस क्षेत्र की नहीं है, इनका फैलाव यहां बाहरी क्षेत्र से आकर हुआ है।

जो यहां के पर्यावरण के लिए बेहद घातक है और स्थानीय वनस्पतियों पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जिले के पर्यावरण को लेकर इस शोध कार्य को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शोध कार्य अंतरराष्ट्रीय जनरल में प्रकाशित होने पर परिसर के निदेशक डॉक्टर हेमचंद्र पांडे, छात्र अधिष्ठाता कल्याण डा. डीके उपाध्याय, डॉ प्रीति पंत सहित तमाम लोगों ने दोनों को बधाई दी है।



Share on Facebook Share on WhatsApp