एन आई एन,

पिथौरागढ़। अगस्त क्रांति दिवस पर आज जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया। नगर निगम सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर कल्पना देवलाल ने किया। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने में सेनानियों के योगदान को कभी भूलाया नहीं जा सकेगा। वह हमेशा प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। इस अवसर पर उन्होंने सेनानियों के परिजनों को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष लक्ष्मी दत्त कापड़ी ने की और संचालन राजेश मोहन उप्रेती ने किया। कार्यक्रम में तमाम लोग मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp