एन आई एन,

पिथौरागढ़। पूर्व सैनिक संगठन ने आज सिरड़ गांव के शहीद केदार दत्त कापड़ी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। गांव में बने शहीद स्मारक परिसर में पूर्व सैनिकों और ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इसके बाद शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। शहीद केदार दत्त ने वर्ष 2000 में जम्मू कश्मीर के डोडा क्षेत्र में आतंकवादियों से लड़ते हुए वीरगति प्राप्त की थी। 

वह 26 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पूजा कापड़ी, पूर्व सैनिक गणेश दत्त कापड़ी, सूबेदार राजेंद्र प्रसाद कापड़ी, सुरेश चंद्र कापड़ी, बालकृष्ण कापड़ी, महेश चंद, भारतीय रेलवे से सेवानिवृत कैलाश चंद्र कापड़ी, सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर ग्रामीणों ने शहीद स्मारक के जीर्णोद्धार की मांग उठाई। इसके बाद खर्कदौली गांव में शहीद हरीश गुरुंग के स्मृति पटल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद हरीश 18 अक्टूबर 2001 को जम्मू कश्मीर के सोफिया क्षेत्र में ऑपरेशन रक्षक के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे।



Share on Facebook Share on WhatsApp