एन आई एन,
पिथौरागढ़। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी और शिक्षक रविवार को टकाना रामलीला मैदान में सामूहिक उपवास पर बैठे। शिक्षकों और कर्मचारियों ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन प्रत्येक कर्मचारी का अधिकार है। जिला अध्यक्ष विजेंद्र ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती तब तक आंदोलन को चरणबद्ध और लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।
13 सितंबर को देहरादून में मुख्यमंत्री का आवास घेरने की बात उन्होंने कही। उपवास पर बैठने वाले कर्मचारी और शिक्षकों में मोहित बिष्ट, प्रवीण सिंह रावल, नीरज जोशी , केएस अधिकारी, गिरीश जोशी, भोपाल सिंह चुफाल, गौरव पंत , अशोक सिंह , धीरज मेहता, दीवान धामी, पंकज खोलिया आदि शामिल रहे।