एन आई एन,

पिथौरागढ़। सज्जन लाल मेमोरियल सोसायटी ने आज मुवानी के सूनी गांव में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. शशी फिरमाल ने 80 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाई उपलब्ध कराई। 

अधिकांश लोग बुखार , सर्दी जुकाम, रक्तचाप , शरीर में दर्द आदि समस्याओं से पीड़ित थे। सज्जन लाल मेमोरियल सोसायटी के संस्थापक कमल किशोर ने डॉ. शशी और क्लीनिकल स्टाफ का आभार जताया।



Share on Facebook Share on WhatsApp