एन आई एन,
पिथौरागढ़। ज़िले के मुनस्यारी तहसील में भारी बारिश के चलते गांधीनगर निवासी पुष्पा देवी का आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान क्षतिग्रस्त होने से परिवार के समक्ष आवास और जीवन यापन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।

जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विक्रम दानू ने गांव पहुंच कर पीडित परिवार का हाल-चाल जाना, और अपनी ओर से टेंट उपलब्ध कराया। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को अविलंब सहायता उपलब्ध कराई जाने की मांग की।