एन आई एन,

पिथौरागढ़। ज़िले में नेपाल सीमा से लगे भौरा गांव में 60 वर्षीय किशना देवी गंभीर रूप से बीमार पड़ गई। गांव में लोगों के नहीं होने पर उनके पति रामीचंद ने एसएसबी से मदद मांगी। जवानों ने गांव पहुंचकर बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाया। 

गांव में अधिकांश लोग बुजुर्ग हैं और बीमार महिला का एक पुत्र मानसिक समस्या से जूझ रहा है। जिससे परिवार को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। सीमा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक लखपत सिंह के नेतृत्व में जवानों ने इस कार्य में अपना सहयोग दिया। परिजनों ने एसएसबी जवानों का आभार जताया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp