एन आई एन,
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के ट्रायल आज स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हो गए। चार दिवसीय ट्रायल के पहले दिन 161 बालक और 107 बालिकाओं ने खेल छात्रवृत्ति और खेल उपकरण के लिए ट्रायल दिए।

चयन प्रक्रिया नोडल अधिकारी एवं अपर जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह, सहायक नोडल अधिकारी तरुण पंत, जिला खेल अधिकारी अनूप बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी जगदीश सिंह नेगी की देखरेख में कराई गई। चयनित खिलाड़ियों को प्रतिमाह ₹2000 की छात्रवृत्ति और खेल उपकरण खरीद के लिए ₹10000 एक मुक्त धनराशि दी जाएगी।